रांची नगर निगम का एक्शन, बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहे 4 कोचिंग सील

0
16

रांची: बिना ट्रेड लाइसेंस संचालित कोचिंग संस्थानों के खिलाफ राँची नगर निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में लालपुर थाना क्षेत्र स्थित हरिओम टावर में संचालित चार कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया गया।

नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुँचकर संस्थानों के दस्तावेज और ट्रेड लाइसेंस से संबंधित स्थिति की जाँच की। निगम के अधिकारियों के अनुसार, संबंधित संस्थानों को पहले ही नोटिस जारी कर ट्रेड लाइसेंस से जुड़ी आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद संस्थानों का संचालन जारी रहा।

नोटिस के बाद भी नियमों का पालन नहीं किए जाने पर निगम की टीम ने चारों संस्थानों को बंद कर सील कर दिया।

नगर निगम की ओर से कहा गया कि नियमों का पालन नहीं करने वाले संस्थानों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here