नया लुक ले रहा रांची रेलवे स्टेशन, तेजी से चल रहा पुनर्विकास

0
14

रांची: रांची रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर (साउथ साइड) में पुनर्विकास का काम तेजी से चल रहा है। स्टेशन के अंदरूनी हिस्से को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और अनुभव मिल सके।

स्टेशन परिसर के अंदरूनी ढांचे में कई अहम बदलाव किए जा रहे हैं। नई आधुनिक छत, बेहतरीन लाइटिंग और बड़ी खिड़कियों के जरिए स्टेशन को हवादार और प्राकृतिक रोशनी से युक्त बनाया जा रहा है। इसके साथ ही, टिकट काउंटर पर यात्रियों की भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए नई मजबूत स्टील की रेलिंग भी लगाई गई है।

स्टेशन को एक शानदार और सुविधाजनक लुक देने की दिशा में निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहा है। पुनर्विकास का यह काम पूरा होने के बाद रांची रेलवे स्टेशन का स्वरूप पूरी तरह से बदल जाएगा। इससे न केवल स्टेशन की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि रोजाना सफर करने वाले हजारों यात्रियों को काफी सहूलियत और बेहतर सुविधाएं भी मिलेंगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here