भोजपुरी बवाल में पवन सिंह पर काजल का बड़ा खुलासा, बोली- ‘मेरी मर्जी के खिलाफ हुआ किसिंग सीन’

0
15

मनोरंजन: रियलिटी शो भोजपुरी बवाल इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है। शो के हर नए एपिसोड कलाकार अपनी निजी जिंदगी और इंडस्ट्री से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे कर रहे हैं। अब इसी बीच शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस काजल राघवानी ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह को लेकर बड़ा दावा किया हैउनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है

जियो हॉटस्टार के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी प्रोमो में काजल राघवानी ने दावा किया कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उनसे उनकी मर्जी के खिलाफ किसिंग सीन करवाया गया था। उन्होंने कहा कि उन्होंने इसका विरोध भी किया था। लेकिन, इसके बाद, सेट का माहौल बदल गया।

काजल ने यह भी कहा कि उन्होंने हमेशा अपने साथ काम करने वाले कलाकारों और पूरी टीम का सम्मान किया है, लेकिन, कई बार उन्हें ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ा, जहां अपनी बात मजबूती से रखनी पड़ी। हालांकि, काजल राघवानी के इन आरोपों पर पवन सिंह की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

यह पहली बार नहीं है जब काजल राघवानी ने शो में किसी भोजपुरी स्टार को लेकर खुलकर अपनी बात रखी हो। इससे पहले वह दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे को लेकर भी अपनी नाराजगी जाहिर कर चुकी हैं। प्रोमो में उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में लिए गए कुछ फैसलों की वजह से उन्हें काफी परेशानी हुई और कुछ बातें आज भी उन्हें बुरी लगती हैं।

क्यों चर्चा में है ‘भोजपुरी बवाल’?

भोजपुरी बवाल केवल एक रियलिटी शो नहीं रह गया है, बल्कि, यह भोजपुरी इंडस्ट्री के कलाकारों के निजी अनुभवों, रिश्तों और विवादों को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहा है। यही वजह है कि शो का हर नया प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here