मनोरंजन: रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म रामायण रिलीज को तैयार है। जो दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब इसी बीच मेकर्स ने आज 30 जुलाई को सुबह 4:15 बजे ब्रह्म मुहुर्त में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया। ट्रेलर में रणबीर कपूर और यश के शानदार लुक्स ने दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है।
‘रामायणम्’ के ट्रेलर की शुरुआत यश के रावण के किरदार से होती है, जो फकीरा बनकर चेहरा छुपाकर महल में घुसने की कोशिश करता है। तभी, रक्षक उससे पूछते हैं कि कौन हो तुम, तो इस पर रावण बोलता है- तुम्हारा नया राजा और फिर वह लात मारकर महल का भारी भरकम दरवाजा खोलकर अंदर घुस जाता
फिर रावण की आवाज आती है- देवलोक, पृथ्वीलोक, पाताललोक… तीनों लोकों में एक ही राज होगा, रावण राज। रावण के तांडव के बीच फिर राजा दशरथ बने अरुण गोविल को दिखाया जाता है, जो हवन और यज्ञ कर रहे हैं।
रावण के प्रकोप से जब सभी देवता और राजा अपने भविष्य को देख डरे नजर आए, तो भगवान विष्णु मदद को आते हैं। वह राजा दशरथ के यहां उनके बेटे राम के रूप में जन्म लेते हैं ताकि पृथ्वी पर आए संकट से लोगों को बचा सकें. एक शख्स ने लिखा, ‘राम कमाल के लग रहे हैं, राम असल में ऐसे ही रहे होंगे। एक अन्य शख्स ने लिखा, मेरे लिए तो शो स्टॉपर रावण है, क्या दमदार लग रहे हैं यश।
स्टार कास्ट:
फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के मुख्य किरदार में नजर आएंगे, जबकि दक्षिण भारतीय स्टार यश ‘रावण’ की भूमिका में तहलका मचाने वाले हैं। वहीं, साई पल्लवी ‘माता सीता’, रवि दुबे ‘लक्ष्मण’ और सनी देओल ‘भगवान हनुमान’ के रूप में दिखाई देंगे। इनके अलावा अरुण गोविल (राजा दशरथ), लारा दत्ता (कैकेयी), शीबा चड्डा (मंथरा), रकुल प्रीत सिंह (शूर्पणखा) और काजल अग्रवाल (मंदोदरी) जैसे मंजे हुए कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
दिवाली 2026 पर पहला भाग
नितेश तिवारी की यह सिनेमैटिक मास्टरपीस दर्शकों को एक अलग ही जादुई दुनिया में ले जाने के लिए तैयार है। फिल्म का पहला भाग ‘रामायणः पार्ट 1’ इसी साल दिवाली 2026 के पावन अवसर पर दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगा। इसके बाद, इस महागाथा का दूसरा अध्याय यानी ‘रामायणः पार्ट 2’ दिवाली 2027 में बड़े पर्दे पर आएगा। ब्रह्म मुहूर्त में हुए इस ट्रेलर लॉन्च के साथ ही सिनेमा इतिहास के एक नए युग की शुरुआत मानी जा रही है।


































