बांग्लादेश में जलप्रलय, बाढ़ से हाहाकार, 54 रोहिंग्या की मौत

0
20

देश विदेश: बांग्लादेश में आयी विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन के कारण कम से कम 54 रोहिंग्या लोगों की मौत हो जाने की खबर है। जानकारी के अनुसार, बाढ़ और भूस्खलन का सर्वाधिक असर तटीय ज़िले कॉक्स बाज़ार पर पड़ा है। पिछले सप्ताह मूसलाधार बारिश के बाद हुए भूस्खलन के कारण भारी तबाही मची है।

बांग्लादेश के आपदा प्रबंधन मंत्रालय ने कल यानी 13 जुलाई को दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण 54 लोगों की मौत होने की आधिकारिक पुष्टि की है। प्राकृतिक आपदा के कारण पूरे इलाके में अस्त-व्यस्त हो गया है। मंत्रालय के अनुसार, रोहिंग्या शरणार्थी शिविरों में मिट्टी धंसने की वजह से बच्चों समेत कई लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गयी। प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

कॉक्स बाज़ार सहित कई क्षेत्रों में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। कई गांवों में कमर तक पानी भरा हुआ है। निचले इलाकों में लोगों के टिन से बने घर पूरी तरह से पानी में डूब चुके हैं। यहां के लोग सुरक्षित ठिकानों की तलाश में दर दर भटक रहे हैं, आपदा प्रबंधन मंत्रालय ने कहा है कि बाढ़ के कारण 10 लाख से ज्यादा लोग विभिन्न इलाकों में फंसे हुए हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here