मनोरंजन: अजय देवगन, रितेश देशमुख और अरशद वारसी स्टारर कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के पहले ही वीकेंड में फिल्म ने जबरदस्त कमाई करते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया है। भारत ही नहीं, विदेशों में भी फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। यही वजह है कि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 100 करोड़ रुपये के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गया है।
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले तीन दिनों में भारत में करीब 65 करोड़ रुपये (नेट) का कारोबार किया है। रविवार को फिल्म की कमाई में सबसे बड़ा उछाल देखने को मिला।
तीन दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन:
- पहला दिन (शुक्रवार): 14 करोड़ रुपये।
- दूसरा दिन (शनिवार): 22.50 करोड़ रुपय।
- तीसरा दिन (रविवार): 28.50 करोड़ रुपये।
घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी फिल्म शानदार कमाई कर रही है। तीन दिनों में फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 92 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि फिल्म सोमवार को 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी।
निर्देशक इंद्र कुमार एक बार फिर दर्शकों को हंसाने में सफल रहे हैं। ‘धमाल’ फ्रेंचाइजी की पहचान उसकी बेहतरीन कॉमेडी और दमदार स्टारकास्ट रही है। इस बार भी अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी की कॉमिक टाइमिंग दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म में रवि किशन, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता, उपेंद्र लिमये और अंजलि आनंद भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं, जिनकी मौजूदगी ने फिल्म के मनोरंजन का स्तर और बढ़ा दिया है।

































