राजनीति: कांग्रेस के गोवा, दमन एवं दादरा नगर हवेली प्रभारी एवं पूर्व मंत्री मानिक राव ठाकरे ने राम मंदिर दान मामले को लेकर केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईटी जांच में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बावजूद सरकार ने अब तक कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया है। ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब ट्रस्ट का गठन उनकी देखरेख में हुआ था, तो जवाबदेही भी तय होनी चाहिए।
उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराई जाए तथा पूर्व महासचिव चंपत राय, अनिल मिश्रा और अन्य आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए। कांग्रेस ने ट्रस्ट को भंग कर नया पारदर्शी ट्रस्ट बनाने और चंदे व खर्चों का स्वतंत्र फॉरेंसिक ऑडिट कराने की भी मांग की। इस अवसर पर राकेश सिन्हा, लाल किशोर नाथ शाहदेव, राजीव रंजन, शाहजादा अनवर, सोनल शांति और राजन वर्मा सहित कई नेता मौजूद थे।






























