FIFA World Cup 2026: स्वीडन को बड़ा झटका, इसाक हिएन चोटिल

0
12

खेल: फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस के खिलाफ मैच से पहले स्वीडन को बड़ा झटका लगा है। स्वीडन फुटबॉल टीम के स्टार डिफेंडर इसाक हिएन चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

27 जून को जापान के साथ खेले गए मैच में इसाक को चोट लगी थी। वह मैच 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ थ। इसाक को पेनल्टी बॉक्स के अंदर युकिनारी सुगावारा के क्रॉस को रोकने के लिए स्ट्रेच करने के दौरान चोट लग गई, जिसके बाद, उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा था। इसके बाद, मिडफील्डर लुकास बर्गवैल के उतारा गया था। इस मैच के साथ स्वीडन ने राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह बना ली थी।

स्वीडिश फुटबॉल एसोसिएशन ने शनिवार (27 जून) को इसाक की चोट की पुष्टि करते हुए बताया कि वह वर्ल्ड कप में आगे कोई हिस्सा नहीं ले पाएंगे और रिहैबिलिटेशन शुरू करने के लिए अपने क्लब लौटेंगे। फ्रांस के खिलाफ नॉकआउट मैच में स्वीडन अपने डिफेंडर के बिना ही उतरेगी। इसके लिए टीम को कई बड़े बदलाव करने पड़ सकते है।

इसाक के डॉक्टर जोनास वर्नर ने एक बयान में कहा कि इसाक के बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई है कि वह वर्ल्ड कप में आगे हिस्सा नहीं ले पाएंगे। इस चोट का मतलब ये नहीं कि इसाक दोबारा मैदान पर नहीं उतरेंगे। वह बहुत जल्द ठीक होकर वापस लौटेंगे। प्रशंसक निराश न हो।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here