‘वेलकम टू द जंगल’ की शानदार शुरुआत, बॉक्स ऑफिस पर धमाल, करोड़ों की ओपनिंग

0
13

मनोरंजन: अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसने, बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया से लेकर थिएटर्स तक पर भारी क्रेज देखा जा रहा है। इस बार अक्षय अकेले नहीं हैं, बल्कि उनके साथ बॉलीवुड के 30 नामी-गिरामी सितारे स्क्रीन शेयर कर रहे हैं।

वहीं, मेकर्स ने फिल्म की एडवांस बुकिंग 23 जून से ही ओपन कर दी थी, और जो शुरुआती आंकड़े आ रहे हैं, उन्हें देखकर थिएटर्स मालिकों के चेहरे खिल गए हैं। ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी।

सैकनिल्क की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज से ठीक एक रात पहले 25 जून की रात तक ‘वेलकम टू द जंगल’ के ताबड़तोड़ 83 हजार 385 टिकट एडवांस में बिक चुके थे। इसी से फिल्म को 2.07 करोड़ रुपये का क्लेक्शन किया। वहीं, अगर ब्लॉक सीट्स को भी जोड़ लिया जाए, तो यह आंकड़ा 5.03 करोड़ रुपये तक जा पहुंचता है।

ओपनिंग डे कलेक्शन:

वेलकम टू द जंगल’ ने अपने पहले दिन दुनियाभर में लगभग 29 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं, भारत में नेट कमाई की बात करें तो पहले दिन फिल्म ने 18.75 करोड़ का बिजनेस किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here