मुनव्वर फारूकी ने 370 बिरयानी विवाद पर दिया बड़ा बयान

0
17

370 बिरयानी विवाद का मुद्दा का मुद्दा लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में, प्रणीत मोरे, हिमांशु जांगरा की ओर से माफी मांगने के बाद भी ये थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है।अब इसी बीच कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी चुप्पी तोड़ी है।

आखिर मुनव्वर फारूकी ने मामले पर क्या कहा?

हाल ही में, मुनव्वर फारूकी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर कहा, मुझे लगता है अब बस इस विवाद पर थम जाना चाहिए। कॉमेडियन ने गलत बोला, लड़के ने गलत बोला, डॉक्टर के बयान से भी मैं खुश नहीं हूं लेकिन अब एफआईआर हो चुकी है और वो एंड लेवल होता है। उनके करियर खराब हो चुके हैं।

मुनव्वर फारूकी ने आगे कहा- नौकरी ने निकाला जा चुका है। अब बस हदें पार हो गई हैं ट्रोलिंग की। किसी की लाश उठेगी तभी रुकोगे क्या मुझे लगता है कि ये जो लोग अभी भी रीले बना रहे हैं कि ओह उसने ऐसा क्यों बोला, ये देखो इसने ऐसा बोल दिया.।अब बस।

बता दें, इस मामले पर कॉमेडियन ने भी अब वीडियो जारी करते हुए माफी मांगी थी। बावजूद, इसके महाराष्ट्र सरकार ने उनके सारे वीडियोज की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रणीत के खिलाफ FIR हो चुकी है।

प्रणित मोरे ने 370 बिरयानी विवाद पर बात करते हुए कहा, ‘तो ये बात मुझे आप सभी से काफी समय से करनी थी। मेरे एक शो का क्लिप काफी वायरल हो गया जिसकी वजह से मुझे काफी हेट मिल रही है और मैं ये नफरत डिजर्व भी करता हूं। लेकिन उस लड़के ने जो भी बातें बोलीं वो काफी आपत्तिजनक हैं। उसकी बातों पर लोग हंस रहे थे और मैं भी उसी में ही बह गया। मैंने उसे रोकने की भी कोशिश नहीं की।

प्रणित के सपोर्ट में फैंस

बता दें प्रणित मोरे के इस भावुक वीडियो को देखने के बाद उनके फैंस उनका खुलकर सपोर्ट कर रहे हैं। कई फैंस ने उनके वीडियो पर कमेंट करते हुए उनका साथ दिया है। एक यूजर ने लिखा- आप इतना ज्यादा हेट डिजर्व नहीं करते। वहीं, एक और यूजर ने लिखा- मैं आपके अगले शो का इंतजार कर रही हूं। वहीं, एक और यूजर ने लिखा- आप मजबूत रहिए। हम आपके साथ हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here