एशिया कप से पहले U-18 का बड़ा इम्तिहान, 15 मई से सीरीज

0
16

खेल: भारतीय पुरुष और महिला अंडर-18 हॉकी टीमें 15 से 20 मई तक ऑस्ट्रेलिया की अंडर-18 टीमों के साथ चार मैचों की सीरीज खेलेंगी। अंडर-18 नेशनल कोचिंग कैंप के बाद यह सीरीज हो रही है, जो 19 अप्रैल को साई भोपाल में शुरू हुआ था। इस महीने के आखिर में काकामिगाहारा में होने वाले अंडर-18 एशिया कप से पहले हो रही यह सीरीज महत्वपूर्ण है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की सीरीज महिला टीम के लिए 15 मई से शुरू होगी। दूसरा मैच 17 मई, तीसरा मैच 18 मई और चौथा मैच 20 मई को खेला जाएगा। पुरुषों टीम की भी सीरीज 15 मई से शुरू होगी। दूसरा मैच 17 मई, तीसरा मैच 18 मई और चौथा मैच 20 मई को खेला जाएगा।

पुरुष टीम के कोच सरदार सिंह ने आने वाले मैचों की अहमियत पर जोर देते हुए कहा ऑस्ट्रेलिया की अंडर-18 टीमों के खिलाफ आने वाले एक्सपोजर मैच तैयारी में एक अहम कदम हैं। यह ग्रुप के लिए अंतरराष्ट्रीय अनुभव लेने का मौका है। सीरीज में हम अपनी टीम के बेहतर संयोजन को तलाश सकते हैं। उन्होंने कहा कि, अंडर-18 एशिया कप आने वाला है इसलिए ये मैच भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए सबसे अच्छी टीम चुनने में मदद करेंगे।

महिला टीम की कोच रानी रामपाल ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की अंडर-18 टीम के खिलाफ मैच उन्हें ऊंचे स्तर पर खेलने और अंडर-18 एशिया कप की तैयारी करने का शानदार मौका देंगे। यह हर खिलाड़ी के लिए अपनी काबिलियत को दिखाने का एक अवसर है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here