IPL 2026: RCB को बड़ा झटका, सॉल्ट चोटिल

0
60

खेल: IPL के 19वें सीजन में मुकाबलों का दौर जारी है। इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को बड़ा झटका लगा है। टीम के ओपनर फिल सॉल्ट चोटिल होने के बाद इंग्लैंड वापस लौट गए हैं। उंगली में लगी चोट की स्कैनिंग के लिए फिल सॉल्ट इंग्लैंड गए है। सॉल्ट टीम के आखिरी 3 मैच में नहीं खेल सकेंगे।

सॉल्ट की गैरमौजूदगी में इंग्लैंड के ही जैकब बेथेल को टॉप ऑर्डर में विराट कोहली का साझेदार बनाया गया है। सॉल्ट ने 18 अप्रैल को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान बाउंड्री बचाने की कोशिश में चोटिल हो गए थे। उनके बाएं हाथ की उंगली चोट लगी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, सॉल्ट नेशनल टीम के मैनेजमेंट के कहने पर आगे की जांच के लिए घर लौटे है।

रिपोर्ट के मुताबिक, खिलाड़ी और फ्रेंचाइजी दोनों को उम्मीद है कि सॉल्ट के उंगली का दर्द जल्द ही ठीक हो जाएगी, ताकि वह इस महीने भारत लौट सकें। RCB पिछले सीजन की चैंपियन रही है और लक्ष्य होगा अपने खिताब को बचाए रखने की। यदि सॉल्ट चोट के कारण शेष सीजन नहीं खेल पाते है, तो RCB फ्रेंचाइजी IPL नियमों के तहत सॉल्ट के रिप्लेसमेंट को साइन करने के लिए योग्य होगी।

फिल सॉल्ट ने इस सीजन अब तक 6 मैच खेले हैं, जिसमें 33.66 की औसत के साथ 202 रन है। उन्होंने मुकाबले में 2 अर्धशतक बनाए है। फिलहाल, RCB 9 में से 6 मुकाबले जीतकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद है। टीम ने पिछले 5 में से 3 मैच जीते हैं। RCB अपना अगला मुकाबला 7 मई को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेलेगी, जिसमें उसका सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here