बिपाशा बसु-करण सिंह ने मनाई शादी की 10वीं सालगिरह

0
14

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर आज अपनी शादी की 10वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर बिपाशा ने पति करण को बेहद खास अंदाज में विश किया और सोशल मीडिया पर रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं।

करण के लिए लिखा इमोशनल नोट

इन तस्वीरों के साथ बिपाशा ने करण की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा- सबसे प्यारे इंसान के साथ 10 साल का आनंद। भगवान जानते थे कि मुझे सबसे ज्यादा किस चीज की जरूरत थी। मेरा जीवन प्यार और सादगी से भरा है। आप हर दिन हमारी जिंदगी को छोटी-छोटी खुशियों से भर देते हैं। हमारे साथ होने के लिए धन्यवाद। उन्होंने आगे लिखा, मैं और देवी दुनिया की सबसे भाग्यशाली लड़कियां हैं। 10वीं एनिवर्सरी की हार्दिक शुभकामनाएं।

‘अलोन’ के सेट पर शुरू हुई थी लव स्टोरी

बिपाशा और करण की पहली मुलाकात साल 2014 में फिल्म ‘अलोन’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। यहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दो साल तक डेटिंग करने के बाद 30 अप्रैल 2016 को उन्होंने शादी कर ली। साल 2022 में कपल के घर बेटी देवी का जन्म हुआ, जिसके बाद उनकी जिंदगी में नई खुशियां आई।

दोनों का करियर

बिपाशा बसु ने साल 2001 में फिल्म अजनबी से बॉलीवुड में कदम रखा और ‘जिस्म’, नो एंट्री, धूम 2, रेस जैसी फिल्मों में काम किया। वहीं, करण सिंह ग्रोवर टीवी शो ‘दिल मिल गए’ और ‘कुबूल है’ से लोकप्रिय हुए और बाद में फिल्मों व वेब सीरीज में भी नजर आए। इस खास मौके पर फैंस भी इस कपल को शादी की सालगिरह की ढेरों शुभकामनाएं दे रहे है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here