रांची में अतिक्रमण पर कार्रवाई, अवैध ढांचे ध्वस्त

0
15

रांची: रांची नगर निगम शहर को अतिक्रमण मुक्त अभियान लगातार चला रही है। निगम की इंफोर्समेंट टीम शुक्रवार को डांगराटोली चौक से कांटाटोली चौक और मेडिका चौक, बरियातू से बूटी मोड़ तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। डांगराटोली चौक से कांटाटोली चौक तक मार्ग पर टीन शेड से बने चार अवैध संरचनाओं को तोड़ा गया।

वहीं, नालियों व गिफ्ट डीड की भूमि के ऊपर किए गए अतिक्रमण को चिन्हित कर उसे अतिक्रमम मुक्त कराया गया। इसके अलावा, ठेला, गुमटी व बांस बल्ली भी जब्त किए गए। इस दौरान, मेडिका चौक, बरियातू से बूटी मोड़ तक के अभियान चलाए गए। इस दौरान, अतिक्रमण पर 5000 रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान दो ठेला, गुमटी और अन्य सामान जब्त किया गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here