IPL 2026: RCB का धमाकेदार प्रदर्शन, कोहली ने रचा इतिहास

0
17

खेल: IPL 2026 के 19वें सीजन के 20वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही विराट कोहली टी-20 में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारियां करने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने बाबर आजम और क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, वानखेड़े स्टेडियम में रविवार के इस मैच में रोहित शर्मा ने भी एक खास उपलब्धि हासिल की। उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 6000 रन पूरे किए।

दूसरी ओर रजत पाटीदार ने 17 गेंदों में अर्धशतक लगाकर RCB के लिए दूसरा सबसे तेज फिफ्टी बनाया और गेल की बराबरी कर ली। हालांकि, रविवार के दिन RCB एक और रिकॉर्ड के करीब पहुंच गया। RCB ने 19वें सीजन में लगातार चौथी बार 200 से ज्यादा स्कोर बनाया, जो SRH से एक कदम दूर है। लगातार 200 से ज्यादा स्कोर का रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद (5 बार, 2025-26) के नाम है। साल 2023 में पंजाब किंग्स (2023) और साल 2024 बेंगलुरु ने यह 4-4 बार किया था।

20वें मैच में रजत पाटीदार ने 17 गेंदों में फिफ्टी लगाकर RCB के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक बनाया। उन्होंने क्रिस गेल की बराबरी कर ली, गेल ने साल 2013 में 17 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी। इस लिस्ट में शीर्ष पर रोमारियो शेफर्ड हैं, जो पिछले साल यानी 2025 में 14 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी।

RCB ने जीत इस जीत के बाद प्वाइंट टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. RCB ने 4 में तीन मैच जीतकर 6 अंक हासिल किए है। जबकि, राजस्थान रॉयल्स ने 4 मैचों जीत कर 8 अंक हासिल कर सबसे टॉप पर बना हुआ है। वहीं, पंजाब किंग्स 4 में से 3 मैच जीत कर 7 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here