IPL 2026 का धमाकेदार शुरुआत आज से, पहला मैच RCB vs SRH

0
21

खेल: IPL 2026 के सीजन का आगाज आज से शुरू हो जाएगा। पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच होगा। बेंगलुरु के घरेलू मैगान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से मुकाबला शुरू होगा। जबकि टॉस 7 बजे होगा।

पिछले सीजन में बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को हराकर चैंपियन बना था। पिछले सीजन में हैदराबाद प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी थी और छठे नंबर पर रही थी।

SRH का जीत रिकॉर्ड ज्यादा

बता दें, अब तक के IPL सीजन में RCB और SRH के बीच 25 मुकाबले खेले गए। जिसमें से हैदराबाद ने 13 मैच जीते है, जबकि बेंगलुरु को 11 मुकाबलों में जीत मिली है। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों टीमों की 8 बार भिड़ंत हो चुकी है. जिसमें 5 बार RCB और 3 बार SRH को जीत मिली है।

बेंगलुरु की टीम गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फिल्डिंग तीनों क्षेत्र में संतुलित है। ओपनिंग के लिए दमदार बल्लेबाज विराट कोहली और फिल सॉल्ट हैं। इसके अलावा, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, टिम डेविड, जितेश शर्मा रोमारियो शेफर्ड और कुणाल पांड्या जैसे धमाकेदार बैटर है। वहीं, गेंदबाजी की बात की करें तो जोश हेजलवुड की गैरमौजूदगी में भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम और जैकब डफी मुख्य गेंदबाज होंगे।

SRH को अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड और ईशान किशन से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। पैट कमिंस के चोटिल होने की वजह से फिट होने पर टीम में शामिल होंगे। पैट कमिंस के नहीं रहने पर ईशान किशन शुरुआती मुकाबलों में कप्तानी करते नजर आएंगे। पिछले सीजन में हेनरिक क्लासन ने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे। टीम में अनिकेत वर्मा नीतीश रेड्डी और लियम लिविंगस्टन से भी काफी उम्मीदें होंगी. टीम के लिए बॉलिंग का जिम्मा हर्षल पटेल और जयदेव उनादकट संभालेंगे।

नहीं खेलेंगे ये खिलाड़ी:

RCB से गेंदबाज यश दयाल पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए. वे निजी कारणों के चलते IPL नहीं खेलेंगे। वहीं ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे। दोनों ही गेंदबाजों ने पिछले सीजम में अच्छे प्रदर्शन किए थे।

SRH की टीम में कप्तान पैट कमिंस चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे। उन्होंने खुद कहा कि वे IPL का सेकेंड हाफ टारगेट कर रहे हैं। इसका मतलब है कि वे कुछ मैच मिस कर सकते हैं। इसके अलावा, ऑस्ट्रेलिया के ही जैक एडवर्ड्स इंजरी के कारण बाहर हो गए है। उनकी जगह डेविड पेन को टीम का हिस्सा बनाया गया है। साथ ही, श्रीलंका के ईशान मलिंगा भी शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित

प्लेइंग-11: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, फिल सॉल्ट, वेंकटेश अय्यर, कुणाल पंड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम।

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित

प्लेइंग-11: ईशान किशन (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, लियम लिविंगस्टन, अनिकेत वर्मा, हर्षल पटेल, हर्ष दुबे, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here