मनोरंजन: जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म ‘एक दिन’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म के ट्रेलर में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री को खासतौर पर दर्शाया गया है।
ट्रेलर की कुछ खास बातें
ट्रेलर की शुरुआत एक फॉर्च्यून बेल यानी किस्मत की घंटी के सीन से होती है, जिसमें सभी प्रेमी जोड़े अपनी किस्मत आजमाते हैं। जुनैद खान अपने विश में कहते हैं -काश मीरा (साई पल्लवी) उनकी हो जाए, फिर चाहे वो सिर्फ एक दिन के लिए ही क्यों न हो। इसके बाद, फिल्म में दोनों के बीच रोमांटिक कहानी दिखाई जाती है।
निर्माताओं ने किया पोस्ट
आमिर खान प्रोडक्शन ने इंस्टाग्राम पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा -कभी-कभी एक दिन भी काफी होता है। ‘एक दिन का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है। यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। यह फिल्म 2016 की थाई फिल्म एक दिन का आधिकारिक रीमेक है और रोमांटिक ड्रामा शैलियों में बनाई गई है।





























