झारखंड विधानसभा में बजट समझने की कार्यशाला में जुटे विधायक

0
24

झारखंड: झारखंड विधानसभा के सत्र की कार्यवाही समाप्त होने के बाद आज PRS Legislative Research, नई दिल्ली द्वारा अंडरस्टैंडिंग ऑफ बजट विषय पर विधायकों के लिए एक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य आगामी बजट को ध्यान में रखते हुए बजट से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराना था।

यह कार्यशाला विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो तथा वित्त मंत्री सह संसदीय कार्यमंत्री राधा कृष्ण किशोर की उपस्थिति में विधानसभा के प्रशासनिक समिति कक्ष में आयोजित की गई।

पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च, नई दिल्ली की टीम से श नीरजना, यासिका केडिया तथा आयुष टोप्पो ने अंडरस्टैंडिंग ऑफ बजट के विभिन्न आयामों पर विधायकों के समक्ष विस्तार से प्रस्तुति दी। इस दौरान, बजट प्रक्रिया, विनियोग, लेखानुदान, वित्तीय उत्तरदायित्व तथा सार्वजनिक व्यय से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।

विदित हो कि पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च द्वारा जनवरी 2026 में India International Centre, नई दिल्ली में सार्वजनिक वित्त विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की गई थी। जिसमें, झारखंड विधानसभा से विधायक नागेंद्र महतो, विधायक कुमार उज्जवल तथा विधायक आलोक कुमार सोरेन ने भाग लिया था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here