खेल: टी20 वर्ल्ड कप के 35वें मैच में बुधवार को पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रन से हरा दिया है। पाकिस्तान इस जीत के साथ ही सुपर-8 में पहुंच गई है। आज पाकिस्तान के लिए उस्मान तारिक ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए 4 और शादाब खान ने 3 विकेट झटके। इस मुकाबले में सलमान मिर्जा और ख्वाजा नफे को प्लेइंग-11 शामिल किया था। जबकि, शाहीन शाह आफरीदी और अबरार अहमद को बाहर रखा।
कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में पाकिस्तान ने ग्रुप-ए के इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 199 रन बनाए. पाकिस्तानी के लिए ओपनर साहिबजादा फरहान ने 58 गेंद पर नाबाद 100 रन और शादाब खान ने नाबाद 36 रन बनाए। वहीं, कप्तान सलमान अली आगा 38 रन बनाए। नामीबिया के लिए जैक ब्रेसल ने 2 विकेट लिए और जेरार्ड इरास्मस ने एक विकेट लिए।
जवाब में 200 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी नामीबिया की टीम 17.3 ओवर में 97 रन पर ऑलआउट हो गई. ओपनर लॉरेन स्टीनकैंप ने 23 और एलेक्जेंडर वॉल्सचेंक ने 20 रन बनाए। टीम के 9 बैटर्स दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके। पाकिस्तान के लिए उस्मान तारिक ने 4 विकेट, शादाब खान ने 3 लिए।
पाकिस्तान की प्लेइंग 11: सलमान आगा (कप्तान), साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, बाबर आजम, उस्मान खान, ख्वाजा नफी, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा और उस्मान तारिक।
नामीबिया की प्लेइंग 11: जेरार्ड इरास्मस (कप्तान), जॉन फ्राइलिनक, लॉरेन स्टीनकैंप, निकोल लोफ्टी-ईटन, एलेक्जेंडर वॉल्सचेंक, जेजे स्मिट, जेन ग्रीन, रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज और जैक ब्रेसल।




























