रांची के HEC को एक बार फिर कोर्ट का झटका

0
59

राँची: राँची स्थित एचईसी (HEC) एक बार फिर भुगतान विवाद को लेकर कानूनी संकट में घिर गई है। कोर्ट के आदेश पर एचईसी के सीएमडी के क्वार्टर को अटैच कर दिया गया है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर स्थित दयाचंद इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दायर मामले में की गई है।

दरअसल, कंपनी ने एचईसी को वेल्डिंग रॉड की सप्लाई की थी, लेकिन लंबे समय तक भुगतान नहीं किया गया। भुगतान न मिलने पर कंपनी ने MSME ट्रिब्यूनल में आर्बिट्रेशन केस दायर किया। इस मामले में वर्ष 2017 में यूपी कोर्ट ने कंपनी के पक्ष में फैसला सुनाया था।

कोर्ट के आदेश के अनुपालन में एग्जीक्यूशन केस राँची सिविल कोर्ट में दायर किया गया, लेकिन सुनवाई के दौरान एचईसी की ओर से कोई उपस्थिति नहीं दर्ज कराई गई। इसके बाद राँची सिविल कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए एचईसी के सीएमडी के क्वार्टर को अटैच करने का आदेश जारी कर दिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here