सारंडा में नक्सलियों के खिलाफ लिया गया बड़ा एक्शन

0
75

चाईबासा: चाईबासा के सारंडा जंगल में सक्रिय भाकपा माओवादी नक्सलियों के खिलाफ ओडिशा सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। झारखंड के बाद अब ओडिशा पुलिस ने भी इन माओवादियों का इनामी पोस्टर जारी किया है।

इन पोस्टरों को जंगल के सुदूर इलाकों में लगाया है और आम जनता से नक्सलियों के बारे में सूचना देने की अपील की है। ओडिशा पुलिस ने जारी पोस्टरों में यह सुनिश्चित किया है कि नक्सलियों के संबंध में सूचना देने वाले व्यक्तियों का नाम और पता पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा।

इसके अलावा, पोस्टर में पुलिस अधिकारियों के संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं। ताकि, लोग आसानी से सूचना दे सकें। यह अभियान क्षेत्र की बहुभाषी आबादी को ध्यान में रखते हुए ओड़िया, हिंदी और अंग्रेजी तीनों भाषाओं में चलाया जा रहा है।

प्रमुख इनामी नक्सली और इनाम राशि की लिस्ट

  • मिसिर बेसरा उर्फ भास्कर : 1.20 करोड़।
  • पतिराम मांझी उर्फ अनल दा : 1.20 करोड़।
  • असिम मंडल उर्फ आकाश : 1.20 करोड़।
  • अनोल दा उर्फ लाल चंद्र हेम्ब्रम : 65 लाख।
  • संतोष उर्फ विश्वनाथ : 65 लाख।
  • जय महतो उर्फ मोछू : 65 लाख।
  • भवानी उर्फ सुजाता : 43 लाख।
  • राम प्रसाद मरांडी उर्फ महादेव : 43 लाख।
  • बेला सरकार उर्फ आशा : 43 लाख।
  • मदन महतो उर्फ शंकर महतो : 43 लाख।
  • संतोष महतो उर्फ बासुदेव दा : 43 लाख।
  • अमित मुंडा उर्फ सुखलाल : 43 लाख।
  • मेहनत उर्फ मोछू : 43 लाख।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here