झारखंड: झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में आज एक अहम पहल हुई। नई दिल्ली में केंद्रीय आयुष एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रताप राव जाधव के साथ हुई बैठक में राज्य के स्वास्थ्य भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण सहमति बनी।
बैठक में हेल्थ कॉटेज की स्थापना, आयुर्वेदिक यूनिवर्सिटी की शुरुआत, राज्य के मेडिकल कॉलेजों का सशक्तिकरण, रिम्स और सदर अस्पताल रांची के उन्नयन तथा झारखंड में सात AI आधारित हाईटेक मेडिकल लैब स्थापित करने पर निर्णय लिया गया।
इन सभी योजनाओं को 60:40 के केंद्र और राज्य फंडिंग फार्मूले के तहत लागू करने पर सहमति बनी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में तेजी से बदलाव होगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि गरीब, आदिवासी और वंचित वर्ग तक बेहतर इलाज पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।






























