4 दिन की लंबी सरकारी छुट्टी: सचिवालय और क्षेत्रीय कार्यालय रहेंगे बंद, जानिए पूरा शेड्यूल

0
134

राँची: झारखंड में सरकारी कामकाज की रफ्तार कुछ दिनों के लिए थमने वाली है। झारखंड सचिवालय और क्षेत्रीय कार्यालयों में 27 जून से लेकर 30 जून तक कई छुट्टियाँ घोषित की गई हैं। इसका असर आम जनता के कामकाज पर भी पड़ेगा, क्योंकि प्रमुख सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

 

 

 

क्यों रहेंगी छुट्टियाँ?

 

27 जून (शुक्रवार) – रथ यात्रा के अवसर पर राज्यभर में अवकाश रहेगा।

 

28 जून (शनिवार) – सचिवालय में साप्ताहिक अवकाश रहेगा, जबकि क्षेत्रीय कार्यालय खुले रहेंगे।

 

29 जून (रविवार) – रविवार होने के कारण सभी कार्यालयों में अवकाश रहेगा।

 

30 जून (सोमवार) – हूल दिवस पर पूरे राज्य में सरकारी अवकाश घोषित किया गया है।

 

 

 

किन दफ्तरों पर असर पड़ेगा?

 

इन छुट्टियों के दौरान अनुमंडलाधिकारी कार्यालय, सीओ और बीडीओ कार्यालय सहित अन्य क्षेत्रीय दफ्तर बंद रहेंगे। केवल 28 जून को क्षेत्रीय कार्यालयों में कार्य होगा, लेकिन सचिवालय उस दिन भी बंद रहेगा।

 

 

लिहाजा, जिन लोगों को सरकारी कार्य निपटाने हैं, वे इन तारीखों से पहले योजना बना लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here