रांची में मना दिवाली मेला का 25वा स्थापना दिवस

0
75

राँची: इंडियन पुलिस सर्विस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (इप्सोवा) अपने 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर 16 से 18 अक्टूबर तक जैप ग्राउंड, राँची में भव्य दिवाली मेला का आयोजन कर रही है। यह मेला राजधानी में उत्सव, संस्कृति और रंगों का संगम प्रस्तुत करेगा।

इप्सोवा की अध्यक्ष एवं पुलिस महानिदेशक श्री अनुराग गुप्ता की धर्मपत्नी श्रीमती शिखा गुप्ता और अन्य वरीय सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन को मेले के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया है, जबकि गांडेय विधायक एवं मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कल्पना सोरेन को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रण दिया गया है।

मेले में सजावट से जुड़े उत्पाद, पारंपरिक व आधुनिक परिधानों के फैशन स्टॉल्स और स्वादिष्ट भारतीय एवं अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों के फूड स्टॉल्स लगेंगे। बच्चों के लिए गेम जोन, फन राइड्स, ड्रॉइंग प्रतियोगिता, रॉक बैंड शो और एरो मॉडलिंग मुख्य आकर्षण होंगे। साथ ही लोकनृत्य, संगीत संध्या और मेहंदी-आर्ट जैसी गतिविधियाँ मेले की रौनक बढ़ाएँगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here