रांची में नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ अभियान से 20 अवैध ढांचे हुए ध्वस्त

0
85

रांची: शहर को अतिक्रमण और जाम से मुक्त रखने के उद्देश्य से रांची नगर निगम ने आज मौलाना आज़ाद चौक से कांटाटोली चौक तक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। नगर निगम की इन्फोर्समेंट टीम ने सड़क के दोनों ओर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया।

अभियान के दौरान लगभग 20 अस्थायी संरचनाओं को हटाया गया, जबकि बांस-बल्ली, बेंच और अन्य अवैध रूप से रखे गए सामान को जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों को भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी दी गई।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि यातायात व्यवस्था और सार्वजनिक सुविधाओं में बाधा उत्पन्न करने वाले अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here