रांची में 11 साल की बच्ची का हुआ अपहरण, ई-रिक्शा से जा रही थी स्कूल

0
210

रांची : चुटिया थाना क्षेत्र से आज सुबह एक 11 वर्षीय बच्ची के अपहरण की सनसनीखेज घटना सामने आई है। बच्ची जब ई-रिक्शा से स्कूल जा रही थी, उसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उसका अपहरण कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधियों ने अपहरण के दौरान तीन से चार राउंड फायरिंग भी की, जिससे इलाके में दहशत का माहौल फैल गया। गोलीबारी की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक अपराधी बच्ची को लेकर फरार हो चुके थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बच्ची हुई बरामद

मात्र 2 घंटे में प्रशासन की सक्रियता और दबिश के कारण रामगढ़ के कुज्जू के पास बच्ची को रोड पर छोड़ कर फरार हुए अपराधी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here