झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की पारी की प्रशंसा की है। वैभव ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए मात्र 35 गेंदों में शतक लगाकर आईपीएल इतिहास में अपना नाम दर्ज करवाया।
*सोशल मीडिया पर दी बधाई*
हैमंत सोरेन ने वैभव का वीडियो शेयर करते हुए लिखा – “शानदार, जबरदस्त, जिंदाबाद वैभव!” उनकी इस पोस्ट से यह साफ है कि वह भी वैभव के फैन बन गए हैं।
*वैभव की विस्फोटक पारी*
वैभव ने अपनी शतकीय पारी में 11 छक्के और 7 चौके लगाए। उन्होंने राशिद खान जैसे दिग्गज गेंदबाज के खिलाफ 94 रन पर सिक्स जड़ते हुए अपना शतक पूरा किया। उनकी इस पारी के बाद सोशल मीडिया पर #VaibhavStorm ट्रेंड करने लगा और कई दिग्गजों ने उनकी तारीफ की।
*भारतीय टीम में शामिल किए जाने की चर्चा*
वैभव की इस पारी ने सबको चौंका दिया और अब उन्हें भारतीय टीम में शामिल किए जाने की चर्चा जोरों पर है। देखना होगा कि वैभव अपनी इस फॉर्म को आगे भी बरकरार रख पाते हैं या नहीं। फिलहाल, उनकी इस पारी ने उन्हें एक नई पहचान दिलाई है।































