हजारीबाग में जर्जर छत की चपेट में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, जांच शुरू

0
238

हजारीबाग: हजारीबाग जिले के बरही स्थित रसोईया धमना गांव में रविवार देर रात एक भीषण हादसा हुआ। मो. हदीस अंसारी और उनकी पत्नी जुमेरा खातून अपने घर में सो रहे थे, तभी अचानक उनके घर की जर्जर छत भरभरा कर गिर गई। इस दर्दनाक घटना में दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। जुमेरा खातून पंचायत के वार्ड नंबर 9 की वार्ड सदस्य भी थीं। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बरही अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया है। इस घटना ने घरों की जर्जर स्थिति को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की जा रही है। प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और पीड़ित परिवार को सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here