स्वास्थ्य मंत्री के दबाव में रिम्स का भ्रष्टाचार: अमर बाउरी का बड़ा दावा

0
154

भाजपा नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने आरोप लगाया है कि झारखंड सरकार रिम्स को भ्रष्टाचार की आग में झोंक रही है। उन्होंने कहा कि रिम्स गरीबों का इलाज करने वाला प्रमुख संस्थान है, लेकिन वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री की दखलअंदाजी और दबाव के कारण यह संस्था भी भ्रष्टाचार की चपेट में आ गई है।

 

 

 

 

*रिम्स निदेशक को हटाने का आरोप*

 

अमर कुमार बाउरी ने कहा कि रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार को बिना पूर्व सूचना, कारण और किसी जांच के पद से हटाया जाना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि सरकार ईमानदार अधिकारियों को संस्थागत भ्रष्टाचार के खिलाफ काम नहीं करने देना चाहती। उन्होंने कहा कि डॉ. राजकुमार के खिलाफ आज तक किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है।

 

 

 

*फर्जी बकायों के भुगतान का दबाव*

 

बाउरी ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य मंत्री हेल्थमैप और मेडाल जैसी आउटसोर्स कंपनियों के फर्जी बकायों के भुगतान का दबाव निदेशक पर बना रहे थे। महालेखाकार की रिपोर्ट में गंभीर अनियमितताओं की बात सामने आई है, जिसमें फर्जी बिल, डॉक्टरों के फर्जी हस्ताक्षर और अन्य वित्तीय गड़बड़ियों का स्पष्ट उल्लेख है।

 

 

 

 

 

*बाउरी की मांग*

 

– रिम्स निदेशक को पद से हटाने की प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच हो।

– हेल्थमैप और मेडाल से संबंधित सभी वित्तीय लेनदेन की सीबीआई जांच करवाई जाए।

– रिम्स की सेन्ट्रल लैब के निर्माण में हो रही देरी की भी स्वतंत्र जांच हो।

– मुख्यमंत्री व राज्यपाल जनता के सामने इस पूरे मामले का विवरण साझा करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here