संक्रमण फिर से बढ़ा: रांची जिला प्रशासन ने कोविड को लेकर जारी की नई सलाह, सतर्क रहने की अपील

0
369

बढ़ते कोविड संक्रमण के मद्देनज़र रांची जिला प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए आम जनता के लिए एक सामान्य परामर्श जारी किया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।

 

 

 

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें और लक्षण दिखने पर तुरंत मास्क पहनें। यदि किसी को बहती नाक, गले में खराश, सिरदर्द या बुखार जैसे हल्के लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो उन्हें घर पर ही आइसोलेट रहना चाहिए, जैसा कि 2023 के एम्स/आईसीएमआर कोविड-19 नेशनल टास्क फोर्स ने सुझाया है।

 

 

 

हल्के लक्षणों के मामलों में आराम करना, तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाना और लक्षणों से राहत देने वाली दवाएं लेना पर्याप्त हो सकता है। मरीजों को अपने शरीर के तापमान और ऑक्सीजन स्तर (SpO2) की निगरानी करनी चाहिए और डॉक्टर के संपर्क में रहना चाहिए।

 

 

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक्स का प्रयोग न करें। यदि सांस लेने में दिक्कत हो, ऑक्सीजन स्तर 93% से नीचे चला जाए, या लगातार तेज बुखार और खांसी हो, तो तुरंत चिकित्सा सलाह लेनी चाहिए।

 

 

 

जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक है, या जिन्हें मधुमेह, हृदय रोग, टीबी, या अन्य गंभीर बीमारियाँ हैं, उन्हें विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

 

 

 

जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे सजग रहें, अफवाहों से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here