शिक्षा के क्षेत्र में अनियमित रूप से हो रही लूटी पर लगनी चाहिए रोक – देवेंद्रनाथ महतो

0
160

कार्मेल स्कूल लोवाडीह में छात्रों के अभिभावकों ने किया आंदोलन। राज्य में निजी स्कूलों के मनमानी फीस वृद्धि के मामले लगातार सामने आ रही है जिसके राज्य सरकार के द्वारा इस पर नियंत्रण को लेकर आदेश भी जारी किया गया है।

 

 

 

इसकी पालन नहीं हो पा रही है। आज मंगलवार को नामकुम थाना क्षेत्र के अंतर्गत कार्मेल स्कूल लोवाड़ीह में मनमानी फिस बढ़ोतरी एवं अन्य शुल्कों का लेवी और स्कूल ड्रेस व पठन सामग्री के खरीदारी में बाध्यता के खिलाफ अभिभावकों ने स्कूल का आज सुबह घेराव किया।

 

अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधक के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया, जिसकी सूचना मिलते ही आंदोलन का समर्थन देने “झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा” पुर्व रांची लोक सभा प्रत्याशी देवेंद्रनाथ महतो पहुंचे। स्कूल प्रबंधक से घंटों तक बहस चली। मामला नियंत्रण के लिए नामकुम थाना प्रभारी मनोज कुमार पहुंचे। साथ ही, उसके बाद देवेंद्रनाथ महतो की थाना प्रभारी के द्वारा उपायुक्त रांची से टेलीफोन वार्ता हुई।

 

 

उसी के साथ, श्री देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि निजी स्कूलो द्वारा विभिन्न नामों से अनियमित शुल्क वसूला जा रहा है। राज्य में शिक्षा बेलगाम महंगा होते जा रहा है। किसी स्कूल में एक बार नामांकन फीस के बाद ट्यूशन फीस के अतिरिक्त कोई भी शुल्क नहीं लिया जाना चाहिए।

 

 

बताते चले की उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजनत्री ने स्कूलों को चिन्हित करते हुए आवश्यक त्वरित कार्रवाई करने का सकारात्मक आश्वासन भी दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here