“राहुल गांधी देशविरोधी ताकतों के हाथों खेल रहे, सेना का अपमान कर चुके हैं” – बाबूलाल मरांडी का तीखा हमला

0
273

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी राष्ट्र विरोधी और भारत विरोधी ताकतों के हाथों में खेल रहे हैं। मरांडी ने कहा कि राहुल को अपने पद और दायित्व की मर्यादा का कोई ज्ञान नहीं है।

 

 

 

उन्होंने याद दिलाया कि राहुल गांधी ने एक बार अपने ही प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की कैबिनेट का निर्णय सार्वजनिक रूप से फाड़ा था, जो उनकी अल्प जानकारी और राजनीतिक अपरिपक्वता को दर्शाता है। इसके अलावा, विदेशी मंचों से भारत की आलोचना करना, चीन के समर्थन में खड़ा रहना और सेना की सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगना, देश के प्रति उनके नकारात्मक दृष्टिकोण को उजागर करता है।

 

 

 

मरांडी ने कहा कि यह रवैया भारत की सेना, संविधान और राष्ट्रीय अस्मिता के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल की राजनीति सिर्फ विरोध के लिए विरोध करना है, जो राष्ट्रहित के विपरीत है।

 

 

 

इस दौरान मरांडी ने सिरमटोली फ्लाईओवर विवाद पर भी राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इसमें हस्तक्षेप कर समाधान निकालने की मांग की। उन्होंने कहा कि आदिवासी संगठन लगातार मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार की असंवेदनशीलता के कारण उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here