रामगढ़ में कोयला राज्य मंत्री का भव्य स्वागत: सांसद मनीष जायसवाल ने किया अभिनंदन

0
187

भारत सरकार के कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दूबे अपने झारखंड प्रवास के दौरान रविवार को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के रामगढ़ शहर पहुंचे। जहां पहले से ही उनके स्वागत में मौजूद हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने सैनी होटल के समीप उनका अंग-वस्त्र भेंटकर और फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

*कोयला राज्य मंत्री का रामगढ़ में कार्यक्रम*

कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद दूबे रामगढ़ में एक कार्यक्रम में भाग लेने रामगढ़ पहुंचे थे। इस दौरान उनके स्वागत में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे।

*भाजपा नेताओं ने किया स्वागत*

स्वागत करने वालो में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता, रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी, विजय जायसवाल, वरिष्ठ नेता कुंटू बाबू, रणजीत पांडे, छोटन सिंह, सरदार अनमोल सिंह, सूर्यवंश श्रीवास्तव, ऋषिकेश सिंह, शीतल सिंह, कुणाल दास, राजेश ठाकुर, मणिशंकर ठाकुर, मिथलेश मंडल सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

*सांसद मनीष जायसवाल ने किया अभिनंदन*

सांसद मनीष जायसवाल ने कोयला राज्य मंत्री का अभिनंदन करते हुए कहा कि उनके आगमन से रामगढ़ और हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। इस दौरान कोयला राज्य मंत्री ने भी कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here