रांची में बड़ा हादसा: सिरमटोली फ्लाईओवर पर थार ने मारी टक्कर, 3 घायल

0
426

रांची के सिरमटोली फ्लाईओवर पर गुरुवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार थार ने एक स्कूटी और बाइक में टक्कर मार दी, जिससे तीन युवक घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

हादसे के बाद बाइक थार में फंस गई और कार उसे घसीटते हुए पुराना हाईकोर्ट तक ले गई। इस दौरान बाइक में आग लग गई और वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई। थार में एक युवती और दो युवक सवार थे। हादसे के तुरंत बाद पुलिस की पीसीआर वैन मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

 

डोरंडा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और थार सवारों की पहचान करने में जुटी है। उल्लेखनीय है कि गुरुवार की दोपहर ही सीएम हेमंत सोरेन ने फ्लाईओवर का उद्घाटन किया था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर थार सवारों की पहचान करने का प्रयास कर रही है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here