रांची नगर निगम की इमारत इन दिनों आम जनता के लिए खतरे का कारण बन चुकी है। इमारत की ऊपरी परतें एक-एक करके गिर रही हैं, जिससे कभी किसी बाइक पर नुकसान हो रहा है तो कभी राह चलते लोगों की जान पर बन आती है। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि यदि समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो यह हादसा जानलेवा भी हो सकता है।
निगम भवन की दीवारों से टूटकर गिरते कंक्रीट के टुकड़े अब तक कई बार दोपहिया वाहनों पर गिर चुके हैं। वहीं, कुछ टुकड़े आम रास्तों पर गिरते देखे गए हैं, जिससे स्थानीय लोग डरे हुए हैं और लगातार नगर निगम से मरम्मत की मांग कर रहे हैं।
चौंकाने वाली बात यह है कि यह इमारत लगभग 48 करोड़ रुपये की लागत से JUDCO द्वारा बनवाई गई थी, लेकिन महज 3-4 सालों में ही इसकी हालत खस्ता हो गई है। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठने लगे हैं।
- स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम को तुरंत इस समस्या का समाधान करना चाहिए और इमारत की मरम्मत करवानी चाहिए। लोगों का कहना है कि यदि ऐसा नहीं किया गया, तो यह हादसा जानलेवा हो सकता है।





























