पोस्टल पेंशनर्स की लंबित मांगों के समाधान के लिए ज्ञापन भेजा गया

0
184

रांची जीपीओ में आज ऑल इंडिया पोस्टल/आरएमएस पेंशनर्स एसोसिएशन, झारखंड की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जमशेदपुर में हाल ही में आयोजित चौथे राज्य सम्मेलन की समीक्षा की गई और राष्ट्रीय आह्वान के तहत संचार मंत्री, भारत सरकार को पोस्टल पेंशनर्स की लंबित मांगों के समाधान के लिए ज्ञापन भेजा गया।

 

 

 

*ज्ञापन और मांगें*

 

– 3 दर्जन से अधिक पेंशनर्स ने व्यक्तिगत रूप से डाक के माध्यम से ज्ञापन भेजकर विभागीय स्तर पर पेंशनर्स के प्रति उदासीन रवैये पर गंभीर आपत्ति जताई।

– बैठक में कहा गया कि फरवरी 2026 में गुवाहाटी में आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय सम्मेलन को ध्यान में रखते हुए दिसंबर 2025 तक सभी जिला सम्मेलन संपन्न करा लिये जायेंगे।

 

 

 

*रांची जिला सम्मेलन*

 

– रांची जिला सम्मेलन 16 नवंबर 2025 को आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

– इसकी जिम्मेदारी केडी राय को सौंपी गई।

 

 

 

*मामले की जांच*

 

– बैठक में तय किया गया कि मंडल के डाक अधीक्षकों से सूचना के अधिकार अधिनियम (RTI) के तहत जानकारी मांगी जायेगी।

– पूछा जायेगा कि जनवरी 1996 से लंबित पोस्टमैन के बकाया भुगतान में हो रही देर का कारण क्या है।

 

 

बैठक में एमज़ेड खान, केडी राय, जीएन शर्मा, साधन कुमार सिन्हा और अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here