नीट यूजी 2025 के परिणाम घोषित, राजस्थान के महेश कुमार ने किया टॉप

    0
    117

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2025 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। राजस्थान के महेश कुमार ने 99.999 पर्सेंटाइल स्कोर कर पूरे भारत में टॉप किया है। वहीं झारखंड राज्य से हिमांशु कुमार ने 99.993 पर्सेंटाइल स्कोर करते हुए ऑल इंडिया रैंक 134 हासिल की है और झारखंड राज्य के टॉपर बने हैं।

     

     

    *नीट यूजी 2025 के परिणाम कैसे देखें:*

     

    – उम्मीदवार अपना परिणाम (लिंक उपलब्ध नहीं है) पर जाकर चेक कर सकते हैं।

    – परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।

     

     

     

    *परीक्षा के आंकड़े:*

     

    – इस वर्ष कुल 22,76,069 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था।

    – 22,09,318 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 66,751 छात्र अनुपस्थित रहे।

    – परीक्षा में भाग लेने वाले कुल छात्रों में 22,73,528 भारतीय छात्र थे, जबकि 741 अभ्यर्थी NRI श्रेणी से थे।

     

     

    महेश कुमार और हिमांशु कुमार की इस सफलता ने लाखों छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here