रांची: रांची का चर्चित कांटाटोली फ्लाईओवर अब अपनी खराब स्थिति के कारण चर्चा में है। फ्लाईओवर का निर्माण पूरा हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद इसमें कई खामियां सामने आ रही हैं। जब आप फ्लाईओवर पर चलेंगे और कोकर की तरफ रैम्प से उतरने लगेंगे, तो रैम्प से उतरने के कुछ ही मीटर पहले फ्लाईओवर की दीवार में न सिर्फ दरार आई है, बल्कि वह फट चुकी है। दीवार फटने से उसके बीच से कुछ नरम चीज निकल रही है, जो कौतूहल का विषय बना हुआ है।
फ्लाईओवर के उद्घाटन को अभी एक साल भी नहीं हुआ है और दीवार दरक गई है, जिससे इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। आगे चलकर इसकी स्थिति और क्या होगी, यह एक बड़ा सवाल है। लोगों में इस बात को लेकर चिंता है कि अगर इतनी जल्दी फ्लाईओवर की स्थिति खराब हो सकती है, तो भविष्य में इसके और भी खराब होने की संभावना है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस समस्या का समाधान करने के लिए क्या कदम उठाता है।






























