झारखंड सरकार ने किए पांच आईएफएस अफसरों के तबादले

0
239

झारखंड सरकार ने राज्य में भारतीय वन सेवा के पांच अधिकारियों का तबादला किया है। विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। तेतुलिया जमीन विवाद मामले में कंटेम्प्ट के दोषी करार दिए गए डी. वेंकटेश्वरलू का तबादला कर दिया गया है और उन्हें दुमका में एपीसीसीएफ के पद पर पदस्थापित किया गया है।

 

 

 

*तबादला किए गए अधिकारियों की सूची:*

 

– *पारितोषि उपाध्याय*: पीसीसीएफ प्रशासन से पीसीसीएफ वन्य प्राणी बनाए गए

– *डी. वेंकटेश्वरलू*: एपीसीसीएफ बोकारो से एपीसीसीएफ वानिकी, दुमका बनाए गए

– *आर थंगा पांडियन*: सीएफ गुमला से आरसीएफ बोकारो बनाए गए

– *पी. राजेंद्र नायडू*: सीएफ रांची से सीएफ प्रशासन, रांची बनाए गए

– *विनय कांत मिश्रा*: डीएफओ वानिकी, रांची से प्रतीक्षारत बनाए गए

 

 

 

इन तबादलों के साथ ही राज्य सरकार ने वन विभाग में बड़े बदलाव किए हैं। अब देखना होगा कि ये तबादले राज्य के वन विभाग पर क्या प्रभाव डालते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here