झारखंड में व्यापारिक गतिविधियों में वृद्धि: 3.49 लाख लोगों ने लिया व्यापार का लाइसेंस

0
164

झारखंड में कारोबारियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ट्रेड लाइसेंस के लिए कुल 3,68,218 आवेदन आए, जिसमें से 3,49,249 लोगों को ट्रेड लाइसेंस मिला।

 

 

 

 

*सबसे अधिक जमशेदपुर में ट्रेड लाइसेंस स्वीकृत:*

 

सबसे अधिक जमशेदपुर में ट्रेड लाइसेंस की स्वीकृति दी गई है। यहां 70,660 लोगों को ट्रेड लाइसेंस मिला है। इसके अलावा धनबाद नगर निगम से 47,383 ट्रेड लाइसेंस की स्वीकृति मिली है।

 

 

 

 

*विभिन्न नगर निगमों में ट्रेड लाइसेंस की स्वीकृति:*

 

– देवघर नगर निगम: 29,415

– हजारीबाग नगर निगम: 27,820

– गिरिडीह नगर निगम: 17,922

– साहेबगंज नगर परिषद: 13,024

– मानगो नगर निगम: 12,912

– मेदिनीनगर नगर निगम: 11,825

– चास नगर निगम: 10,683

 

 

 

 

*कितने आवेदन पेंडिंग और रिजेक्ट:*

 

निगम, नगर पंचायत और नगर परिषद स्तर से 14,697 आवेदन पेंडिंग हैं। सिर्फ 80 आवेदनों को ही रिजेक्ट किया गया है। इससे पता चलता है कि झारखंड में व्यापारिक गतिविधियों में वृद्धि हो रही है और सरकार की नीतियों से कारोबारियों को लाभ मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here