झारखंड में राजस्व संग्रहण में वृद्धि: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर

0
160

झारखंड के वित्त सह वाणिज्य कर मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि राज्य में राजस्व संग्रहण में वृद्धि हुई है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में निर्धारित लक्ष्य 26 हज़ार करोड़ रुपये के विरुद्ध 22292.25 करोड़ रुपये का राजस्व संग्रहण प्राप्त किया गया है, जो वार्षिक लक्ष्य का 85.74 फीसदी है।

 

 

 

*विभागीय आंकड़े*

 

वित्त मंत्री ने बताया कि SGST में राज्य सरकार ने 15375 करोड़ के विरुद्ध 14210.10 करोड़ रुपये का राजस्व संग्रहण किया है, जो वार्षिक लक्ष्य का 92.42 प्रतिशत है। VAT के माध्यम से वाणिज्य कर विभाग ने 6618.51 करोड़ रुपये जुटाए हैं। पेशा कर अधिनियम के तहत वार्षिक लक्ष्य के विरुद्ध 116.36 प्रतिशत राजस्व प्राप्त किया गया है।

 

 

 

*भविष्य की योजनाएं*

 

वित्त मंत्री ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल राजस्व संग्रह 26,500 करोड़ रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि विभाग में नये System Integrator (SI) के चयन हेतु जैप0आई0टी0, झारखण्ड, राँची के द्वारा डीपीआर तैयार किया जा रहा है। इससे राज्य के राजस्व में अपेक्षित वृद्धि होगी।

 

 

 

 

 

*पारदर्शिता और विकास*

 

वित्त मंत्री ने भरोसा दिलाया कि राज्य के आर्थिक ढांचे को और मजबूत बनाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश होगी कि हमारी सरकार का वित्तीय प्रबंधन पारदर्शी हो। सभी विभागों के सचिवों को निर्देश दिया गया है कि अप्रैल के अंत तक या फिर 7 मई तक योजनाओं के विरुद्ध जिलों को राशि आवंटित कर दी जाए ताकि विकास का काम बाधित ना हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here