झारखंड को निवेश का हब बनाने के लिए सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा दांव!

0
866

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड को निवेशक हब बनाने के लिए स्वीडन और स्पेन जाने और निवेशकों से मिलने का फैसला लिया है, जिसका कार्यक्रम 19 से 27 अप्रैल तक निर्धारित किया गया है।

 

 

झारखंड को निवेशक केंद्र बनाने के उद्देश्य से सीएम हेमंत सोरेन स्वीडन और स्पेन जाकर निवेशकों से मिलेंगे। उनके साथ 20 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी जायेगा , जहां पहली कड़ी में 19 से 27 अप्रैल तक प्रतिनिधिमंडल स्वीडन व स्पेन के दौरे पर जाएंगे, इस प्रतिनिधिमंडल में सीएम के साथ मुख्य सचिव समेत विभिन्न विभागों के सचिव भी शामिल रहेंगे जिसके लिए विदेश मंत्रालय से अनुमति मांगी गयी है।

 

 

 

बताया गया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य झारखंड को एक प्रमुख निवेशक केंद्र यानी डेस्टिनेशन के रूप में बढ़ावा देना है, साथ ही एक रणनीतिक पहल के तहत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के साथ-साथ दुनिया भर में रहने वाले भारतीय प्रवासियों से मिलकर निवेश को आकर्षित करने की है। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल स्पेन के मेड्रिड, बर्सिलोना और स्वीडन के गोथेनबर्ग जायेंगे। 19 अप्रैल को प्रतिनिधिमंडल मैड्रिड पहुंचेंगे और फिर 21 अप्रैल को प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। प्रतिनिधिमंडल नेशनल रिन्यूएबल एनर्जी सेंटर भी जायेंगे , जहां सौर ऊर्जा पर रिसर्च होता है।

 

 

 

 

 

 

 

*उद्यमियों के साथ 26 अप्रैल को वन टू वन मीटिंग*

 

22 अप्रैल को मैड्रिड में प्रतिनिधिमंडल माइनिंग सेक्टर और स्टील सेक्टर की कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे और प्रतिनिधिमंडल 23 अप्रैल को बर्सिलोना में कृषि मंत्रालय के प्रतिनिधियों से मिलेंगे। 25 अप्रैल को स्वीडन के गोथेनबर्ग में क्लीन एनर्जी पर काम करने वाली कंपनियों से भेंट की जायेगी और 26 अप्रैल को उद्यमियों के साथ वन टू वन मीटिंग होगी। 27 अप्रैल को सीएम प्रतिनिधिमंडल के साथ वापसी करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here