रांची जिले में गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों के समय सारणी में बदलाव का आदेश दिया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखण्ड सरकार के निर्देश के आलोक में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री ने जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं निजी विद्यालयों के समय सारणी में बदलाव का आदेश दिया है।
*नई समय सारणी:*
– वर्ग KG से वर्ग 8 तक की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक संचालित होंगी।
– वर्ग 9 से वर्ग 12 तक की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से 12:00 मध्याह्न तक संचालित होंगी।
*निजी विद्यालयों के लिए निर्देश:*
निजी विद्यालयों का संचालन संबंधित विद्यालय के दिशा निर्देश के अनुरूप आरटीई अधिनियम एवं प्रबंधन के प्रावधानों के तहत संचालित होंगे।
*आदेश का प्रभाव:*
यह आदेश 26 अप्रैल 2025 से प्रभावी होगा। इस बदलाव का उद्देश्य छात्रों को गर्मी के प्रभाव से बचाना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
गर्मी के इस मौसम में स्कूलों के समय सारणी में बदलाव से छात्रों और शिक्षकों को राहत मिलेगी। इस निर्णय से स्कूली गतिविधियों को सुचारु रूप से चलाने में मदद मिलेगी और छात्रों की सेहत का भी ध्यान रखा जा सकेगा।
































