कश्मीर छोड़ने की होड़: पहलगाम हमले के बाद 10 हजार होटल बुकिंग कैंसल, रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन

    0
    152

    पहलगाम के बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले के बाद कश्मीर में पर्यटकों में दहशत फैल गई है। इस हमले में 27 पर्यटकों की हत्या कर दी गई थी। अब पर्यटक जल्द से जल्द कश्मीर से बाहर निकलना चाहते हैं। अधिकांश पर्यटक हिमाचल प्रदेश के शिमला और कुल्लू-मनाली जैसे स्थानों पर जा रहे हैं।

     

     

     

     

    *हिमाचल में होटलों में बुकिंग की मांग*

     

    फेडरेशन ऑफ हिमाचल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने पुष्टि की है कि पर्यटक हिमाचल में होटलों में बुकिंग के लिए जानकारी हासिल करने में लगे हुए हैं। इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटरों के नासिर शाह ने कहा कि वे लगातार बुकिंग कैंसिल करने की कॉल्स रिसीव कर रहे हैं।

     

     

     

     

     

    *गोवा के 50 से अधिक पर्यटक श्रीनगर में फंसे*

     

    आतंकी हमले के बाद गोवा के 50 से अधिक पर्यटक श्रीनगर के होटलों में फंसे हुए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। श्रीनगर एयरपोर्ट और आसपास के रेलवे स्टेशनों पर अचानक पर्यटकों की भीड़ बढ़ गई है।

     

     

     

     

     

    *रेलवे और एयरलाइन्स की विशेष व्यवस्था*

     

    रेलवे ने फंसे हुए यात्रियों को निकालने का कवायद शुरू कर दी है। रेलवे ने श्री माता वैष्णो देवी कटरा और दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन कटरा से नयी दिल्ली के लिए बुधवार रात 9:20 बजे रवाना होगी। एयरलाइन्स कंपनियों द्वारा भी श्रीनगर एयरपोर्ट से कुछ विशेष उड़ानें शुरू किए जाने की खबर है।

     

     

     

     

     

    *पर्यटकों की सुरक्षा के लिए प्रशासन की कोशिश*

     

    प्रशासन पर्यटकों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रयास कर रहा है। रेलवे ने एक हेल्पलाइन शुरू की है और फंसे हुए यात्रियों को निकालने के लिए विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। एयरलाइन्स कंपनियां भी विशेष उड़ानें शुरू कर रही हैं ताकि पर्यटक जल्द से जल्द कश्मीर से बाहर निकल सकें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here