रांची के ओरमांझी में मंगलवार शाम झारखंड प्रदेश आदिवासी सरना पड़ाह समाज की ओर से एक विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। यह जुलूस सिरमटोली फ्लाइओवर रैंप के विरोध में चार जून को आहूत बंद के समर्थन में आयोजित किया गया था। समाज के नेताओं और सदस्यों ने आम जनता से इस बंद को सफल बनाने की अपील की है।
समाज का कहना है कि फ्लाइओवर का प्रस्तावित रैंप उनके पारंपरिक और धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे समुदाय की आस्था आहत होगी। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस रैंप की योजना पर पुनर्विचार किया जाए।
मशाल जुलूस में समाज के प्रमुख नेता समुन्दर पाहन, सुरेश मुंडा, दुबेश्वर बेदिया, दीपक कुमार मुंडा, उदित मुंडा, कामेश्वर बेदिया, सिकंदर मुंडा, सुधीर मुंडा, परमेश्वर मुंडा, बिनोद मुंडा, संजय मुंडा और विजय आनंद शामिल हुए।
समाज ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया, तो वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। मशाल जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और स्थानीय लोगों का इसमें अच्छा समर्थन देखने को मिला।






























