झारखंड: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अध्यक्षता में ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस की बैठक हुई, जिसमें झारखंड, मध्य प्रदेश और राजस्थान के आदिवासी सांसद और विधायक शामिल हुए। इस बैठक में आदिवासी अधिकारों और उनके उत्थान पर चर्चा की गई।
सरना धर्म कोड की मांग
लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने जातिगत जनगणना में सरना धर्म कोड को शामिल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह आदिवासी समुदाय की पहचान के लिए महत्वपूर्ण है। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने भी इस मांग का समर्थन किया और कहा कि अगर परिसीमन के बाद आदिवासी सीटें सुरक्षित नहीं रहीं, तो उनका अस्तित्व संकट में पड़ जाएगा।
आदिवासियों के लिए आवश्यक कदम
मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि राज्य में नए सिरे से सर्वे कराया जाना चाहिए और ट्राइबल लीगल कौंसिल का गठन किया जाना चाहिए। इससे आदिवासियों की जमीन से संबंधित मामलों का समय पर निपटारा किया जा सकेगा। उन्होंने न्यूक्लियर वेस्ट के मुद्दे पर भी चर्चा की और सरकार से प्रभावितों के पुनर्वास के लिए कदम उठाने की मांग की ।






























