आदित्य रॉय कपूर के घर जबरन घुसी दुबई की महिला, दरबान की सतर्कता से टली अनहोनी, FIR दर्ज

    0
    267

    मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर एक अजीबोगरीब और परेशान करने वाली घटना का शिकार होते-होते बचे। सोमवार, 26 मई को उनके बांद्रा (पश्चिम), मुंबई स्थित आवास में एक अज्ञात महिला जबरन घुसने की कोशिश करती पाई गई। उस समय अभिनेता घर पर मौजूद नहीं थे, और उनकी नौकरानी अकेली थीं।

     

     

     

     

    शाम करीब 6 बजे जब दरवाजे की घंटी बजी, तो नौकरानी ने देखा कि एक महिला दरवाजे पर खड़ी है। महिला ने आदित्य रॉय कपूर के घर के बारे में पूछताछ की और कहा कि वह अभिनेता को एक उपहार देना चाहती है। हालांकि, उसकी गतिविधियां और व्यवहार संदिग्ध लगने पर नौकरानी ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी।

     

     

     

     

    दुबई निवासी निकली महिला

     

    घटना की सूचना मिलते ही सिक्योरिटी स्टाफ और खार पुलिस मौके पर पहुंचे। पूछताछ में महिला ने अपना नाम गजाला झकारिया सिद्दिकी बताया, जिसकी उम्र 47 वर्ष है और वह दुबई की निवासी है। पुलिस के अनुसार, महिला जबरन घर के अंदर जाना चाहती थी और दरवाजे से हटने का नाम नहीं ले रही थी। बार-बार पूछे जाने पर भी उसने अभिनेता से मिलने की वजह नहीं बताई।

     

     

     

    पुलिस ने महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है और उससे पूछताछ जारी है। इस घटना ने एक बार फिर बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

     

     

     

    सलमान खान के बाद अब आदित्य रॉय कपूर

     

    गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही सलमान खान के घर के बाहर भी कुछ अज्ञात लोगों ने जबरन घुसने की कोशिश की थी। अब आदित्य रॉय कपूर के साथ ऐसी घटना दोहराए जाने से चिंता और भी बढ़ गई है। इस मामले की जांच जारी है और पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि महिला की मंशा क्या थी और क्या वह अकेले आई थी या किसी योजना का हिस्सा थी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here