अवैध बालू कारोबार पर रक्षा राज्य मंत्री का वार

0
410

रांची सहित पूरे झारखंड में बालू के अवैध कारोबार और अवैध कारोबारियों के बढ़ते हौसले को लेकर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर विशेष टास्क फोर्स का गठन कर कार्रवाई करने को कहा है।

 

 

 

 

*अधिकारियों पर हमले को लेकर भी चिंता*

 

मंत्री ने हाल के दिनों में बालू कारोबारियों द्वारा एसडीओ और अन्य अधिकारियों पर हमले को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अवैध बालू कारोबारियों के हौसले इतने परवान पर हैं कि अधिकारी तक को अपने निशाने पर ले ले रहे हैं।

 

 

 

 

मंत्री ने कहा कि बालू के अवैध कारोबार के कारण कई नदियों के अस्तित्व पर संकट खड़ा हो गया है और कई पुलों पर भी खतरा मंडरा रहा है। यह मामला सिर्फ कारोबार का नहीं है, बल्कि प्रकृति के साथ भी छेड़छाड़ का मामला है।

 

 

 

 

 

 

मंत्री ने मुख्य सचिव से विशेष टास्क फोर्स का गठन कर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अवैध बालू कारोबारियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि जनता में शासन के प्रति विश्वास प्रगाढ़ हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here