अबकी बार रथयात्रा साफ और प्लास्टिक से आज़ाद

0
173

राँची: 333 वर्षों की परंपरा को निभाते हुए राँची के धुर्वा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथयात्रा मेले में इस बार एक नई पहल की गई है। मेले को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है।

 

पहले ही दिन सख़्त कार्रवाई

शुक्रवार से शुरू हुए मेले के पहले दिन ही निगम की टीम एक्शन में दिखी। टीम ने मेले की दुकानों पर छापेमारी की और प्लास्टिक कैरी बैग का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। कई दुकानों से प्लास्टिक बैग जब्त किए गए।

 

श्रद्धालुओं से की गई अपील

नगर निगम ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों से भी अपील की है कि वे प्लास्टिक का उपयोग न करें और इस ऐतिहासिक आयोजन को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपना योगदान दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here