झारखंड के खेल और पर्यटन में वृद्धि को लेकर महेंद्र सिंह धोनी और मंत्री सुदिव्य कुमार के बीच हुई चर्चा

0
156

झारखंड: झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और झारखंड के शान महेंद्र सिंह धोनी के साथ मुलाकात की और यह मुलाकात काफी सौहार्द पूर्ण माहौल में हुआ जिसमें राज्य के खेल और पर्यटन के विकास के लिए कई सारी महत्वपूर्ण चर्चाएं की गई।

बैठक के दौरान सुदिव्य कुमार ने कहा कि राज्य सरकार खेल और पर्यटन को झारखंड की पहचान बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस बात पर जोर दिया गया कि महेंद्र सिंह धोनी जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी का अनुभव और दृष्टिकोण इसमें नई ऊंचाइयों को काफी दूर तक पहुंचा सकता है।

मंत्री सुदिव्य कुमार ने यह भी कहा कि धोनी का जुराब राज्य के युवाओं के लिए काफी प्रेरणादायक है और इससे खेलों में काफी ज्यादा भागीदारी बढ़ेगी।

धोनी ने जताया सहयोग का इच्छा

मौके के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने झारखंड सरकार के प्रयासों की सहाना की और झारखंड राज्य में खेल तथा पर्यटन गतिविधियों को आगे बढ़ाने में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने यह कहा कि झारखंड से भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ हूं और राज्य के विकास में अपनी भूमिका निभाने में कभी पीछे नहीं हटूंगा।

साथ ही मंत्री ने यह विश्वास जताया है कि आने वाले वर्षों में झारखंड राज्य में खेलों का बुनियादी ढांचा और पर्यटन स्थलों का विकास काफी तेजी से बढ़ता जाएगा जिससे रोजगार के अवसर भी काफी बढ़ जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here